CG Vyapam Lekhpal Recruitment 2022 | छत्तीसगढ़ लेखापाल एवं कनिष्ठ लेखापाल भर्ती परीक्षा

  • Reading time:4 mins read

CG Vyapam में लेखपाल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया जा रहा है। यदि आप छत्तीसगढ़ में लेखापाल और कनिष्ठ लेखापाल पद पर आवेदन करना चाहते हैं तो निचे दी गयी जानकारी आपके काम आएगी।

CG Vyapam Lekhpal Recruitment 2022 के लिए online application दिनांक 16/02/2022 से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 03 मार्च 2022 तक है। दोनों पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता की जानकारी निचे दी गयी है। अधिक जानकारी के लिए व्यापम परीक्षा निर्देश का PDF निचे दिए गये लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। यदि आप योग्य उम्मीदवार हैं तो निचे online application का link दिया गया है जहाँ से आप आवेदन कर सकते हैं।

cg vyapam lekhapal recruitment 2022

CG Vyapam Lekhpal Recruitment 2022

विभाग का नामछ.ग. राज्य वन विकास निगम लिमिटेड (छत्तीसगढ़)
पदों का नामलेखापाल एवं कनिष्ठ लेखापाल
रिक्त पदों की कुल संख्यालेखापाल – 04 पद, कनिष्ठ लेखापाल – 10 पद
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन फॉर्म
नौकरी स्थानछत्तीसगढ़
आवेदन की प्रारंभिक तिथि16/02/2022
आवेदन की अंतिम तिथि 03/03/2022 रात्रि 11:59 बजे तक
त्रुटी सुधार04 से 06 मार्च 2022
परीक्षा तिथि 20 मार्च 2022 – रविवार

CGVYAPAM लेखपाल भर्ती परीक्षा 2022- शैक्षणिक योग्यता

लेखपाल पद के लिए शैक्षणिक योग्यता:

  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से प्रथम श्रेणी में बी.कॉम उत्तीर्ण।
  • किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से डाटा एंट्री ऑपरेटर / प्रोग्रामिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा/प्रमाण पत्र।
  • डाटा एंट्री की 5000 की (key) डिप्रेशन प्रति घंटा की गति होनी चाहिए।

कनिष्ठ लेखपाल पद के लिए शैक्षणिक योग्यता:

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ बी.कॉम उत्तीर्ण।
  • हिंदी भाषा का पर्याप्त ज्ञान होना चाहिए।
  • किसी मान्यता प्राप्त संस्था से 25 शब्द प्रति मिनट हिंदी मुद्रलेखन परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से डाटा एंट्री ऑपरेटर / प्रोग्रामिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा/प्रमाण पत्र।
  • डाटा एंट्री की 5000 की (key) डिप्रेशन प्रति घंटा की गति होनी चाहिए।

CG Vyapam Lekhpal Recruitment – चयन प्रक्रिया एवं महत्वपूर्ण निर्देश

  • उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षा के माध्यम से किया जायेगा।
  • आमंत्रित उमीदवारों की संख्या रिक्त पदों की संख्या से लगभग तीन गुनी होगी।
  • उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर गुणानुक्रम एवं प्रवर्गवार किया जाएगा।
  • दोनों पदों के लिए एक ही ऑनलाइन आवेदन लिया जाएगा और एक ही परीक्षा आयोजित की जायेगी।
  • कौशल परीक्षा वन विकास निगम द्वारा की जायेगी और प्राप्त अंकों की जानकारी व्यापम को भेजी जायेगी।
  • व्यापम द्वारा दोनों पदों की अलग-अलग मेरिट सूची जारी की जाएगी और अंतिम सूची वन विकास निगम को भेजी जाएगी।

परीक्षा शुल्क:

  • सामान्य वर्ग – 350/-
  • अन्य पिछड़ा वर्ग – 250/-
  • अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / निःशक्तजन – 200/-

आयु सीमा:

अभ्यर्थी की आयु दिनांक 01/01/2022 को 21 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नही होनी चाहिए।

CG Vyapam Lekhpal Syllabus – पाठ्यक्रम

दोनों पदों की भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में होगी:

  1. छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा आयोजित परीक्षा – 150 अंक
  2. वन विकास निगम द्वारा आयोजित कौशल परीक्षा – 50 अंक

परीक्षा पाठ्यक्रम:

भाग 1: लेखा सम्बन्धित – 75 प्रश्न (75 अंक)

भाग 2: कम्प्यूटर ज्ञान, हिन्दी भाषा, अंग्रेजी भाषा, गणित, सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान, समसामयिक घटनाक्रम, खेलकूद, देश-विदेश एवं छत्तीगढ़ सामान्य ज्ञान – 75 प्रश्न (75 अंक)

CG Vyapam लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन की लिंक

छत्तीसगढ़ व्यापम लेखापाल भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले विभागीय विज्ञापन का अच्छी तरह से अवलोकन जरुर कर लेवें।

Leave a Reply