जिला एवं सत्र न्यायाधीश मुंगेली (छ.ग.) में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। District Court Mungeli Recruitment 2023 के अंतर्गत निचे दिए गये पदों पर सीधी भर्ती हेतु आवेदन पत्र दिनांक 20/02/2023 की शाम 05:00 बजे तक रजिस्टर्ड डाक / स्पीड पोस्ट / कोरियर के माध्यम से भेजे जा सकते हैं।
रिक्त पदों के नाम, रिक्त पदों की संख्या और आवश्यक शैक्षणिक योग्यता की जानकारी निचे दी गयी है। कृपया आवेदन करने से पहले विभाग द्वारा जारी विज्ञापन को जरुर पढ़ लेवें जिसकी लिंक निचे दी गयी है।
District Court Mungeli Recruitment 2023
विभाग का नाम | जिला एवं सत्र न्यायाधीश मुंगेली (छ. ग.) |
पदों का नाम | विभिन्न पद – पूरा विवरण निचे देखें |
रिक्त पदों की कुल संख्या | 56 पद |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
नौकरी स्थान | मुंगेली, छत्तीसगढ़ |
आवेदन की अंतिम तिथि | 20-02-2023 सांय 05 : 00 बजे तक |
विभागीय वेबसाइट | districts.ecourts.gov.in/ |
रिक्त पदों की जानकारी
तृतीय श्रेणी पद:
- सहायक प्रोग्रामर – 01
- स्टेनोग्राफर (हिन्दी) – 04
- स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी) – 02
- सहायक ग्रेड-3 – 25
चतुर्थ श्रेणी पद:
- वाहन चालक – 01
- नृत्य / दफ्तरी कम फर्राश – 07
आकस्मिकता निधि (कलेक्टर दर) पर वेतन पाने वाले कर्मचारी:
- वाटरमेन – 05
- चौकीदार – 05
- स्वीपर – 06
शैक्षणिक योग्यता – जिला एवं सत्र न्यायाधीश मुंगेली भर्ती
1.सहायक प्रोग्रामर:
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्था से कम्प्यूटर विज्ञान या संबंधित विषय में बी.ई. / एम.एस.सी./ बी.टेक / एम.सी.ए. डिग्री।
- अथवा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से द्वितीय श्रेणी स्नातक उपाधि के साथ डी.ओ.सी. से ए लेवल कोर्स या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पी.जी.डी.सी.ए. उत्तीर्ण तथा प्रोग्रामिंग / सॉफ्टवेयर डेव्हलपमेंट में तीन वर्ष का अनुभव।
2. स्टेनोग्राफर (हिन्दी):
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अनारक्षित वर्ग के लिये न्यूनतम 45 प्रतिशत एवं आरक्षित वर्ग के लिये 40 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण पत्र।
- छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश शीघ्रलेखन/मुद्रलेखन परीक्षा बोर्ड या शासन द्वारा मान्यता प्राप्त या किसी अन्य समकक्ष बोर्ड द्वारा हिन्दी शीघ्रलेखन परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण पत्र एवं हिन्दी कम्प्यूटर टायपिंग में 5,000 की (Key) डिप्रेशन प्रति घंटे की गति होनी चाहिए। (गति के संबंध में कौशल परीक्षा ली जावेगी।)
- किसी विश्वविद्यालय या राज्य सरकार या केन्द्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था से डिप्लोमा इन कम्प्यूटर एप्लीकेशन (डी.सी.ए) प्रमाण पत्र के साथ एम.एस. वर्ड तथा इंटरनेट का न्यूनतम कम्प्यूटर ज्ञान।
3. स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी):
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अनारक्षित वर्ग के लिये न्यूनतम 45 प्रतिशत एवं आरक्षित वर्ग के लिये 40 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण पत्र।
- छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश शीघ्रलेखन/ मुद्रलेखन परीक्षा बोर्ड या शासन द्वारा मान्यता प्राप्त या किसी अन्य समकक्ष बोर्ड द्वारा अंग्रेजी शीघ्रलेखन परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण पत्र एवं अंग्रेजी कम्प्यूटर टायपिंग में 5,000 की (Key) डिप्रेशन प्रति घंटे की गति होनी चाहिए। (गति के संबंध में कौशल परीक्षा ली जावेगी।)
- किसी विश्वविद्यालय या राज्य सरकार या केन्द्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था से डिप्लोमा इन कम्प्यूटर एप्लीकेशन (डी.सी.ए.) प्रमाण पत्र के साथ एम.एस वर्ड तथा इंटरनेट का न्यूनतम कम्प्यूटर ज्ञान।
4. सहायक ग्रेड-03 के समकक्ष (साक्ष्य लेखक, प्रतिलिपिकार, निष्पादन लिपिक, आदेशिका लेखक, सेल अमीन, जूनियर नायब नाजिर, सहायक अभिलेखापाल, सहायक सांख्यिकी लिपिक):
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अनारक्षित वर्ग के लिये न्यूनतम 45 प्रतिशत एवं आरक्षित वर्ग के लिये 40 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण पत्र।
- किसी विश्वविद्यालय या राज्य सरकार या केन्द्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था से डिप्लोमा इन कम्प्यूटर एप्लीकेशन (डी.सी.ए.) प्रमाण पत्र के साथ एम. एस. वर्ड तथा इंटरनेट का न्यूनतम कम्प्यूटर ज्ञान।
- हिन्दी कम्प्यूटर टायपिंग में 5,000 की (Key) डिप्रेशन प्रति घंटे की गति होनी चाहिए। (गति के संबंध में कौशल परीक्षा ली जावेगी।)
5. वाहन चालक:
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड अथवा संस्था से पूर्व माध्यमिक शाला (कक्षा आठवी) उत्तीर्ण करने का प्रमाण पत्र।
- सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी जीवित एलएम. व्ही. ड्राइविंग लायसेंस चिप लगा हुआ (हल्का मोटरयान का वैध अनुज्ञप्तिधारी (लायसेंस) तथा वाहन चलाने का अनुभव होना अनिवार्य है।
6. भृत्य / दफ्तरी कम फर्राश:
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से प्राथमिक शाला (कक्षा पाँचवी) उत्तीर्ण करने का प्रमाण पत्र।
- सेवा का कार्य करने हेतु तत्पर तथा आवेदित पद से संबंधित कार्य / ड्रायवर, कुक, माली, इलेक्ट्रीशियन, बढ़ई एवं प्लम्बर के कार्य के अनुभव का प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो तो) संलग्न करे।
7. आकस्मिकता निधि (कलेक्टर दर पर) वेतन पाने वाले कर्मचारी (वाटरमेन, चौकीदार, स्वीपर):
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से प्राथमिक शाला (कक्षा पाँचवी) उत्तीर्ण करने का प्रमाण पत्र।
- सेवा का कार्य करने हेतु तत्पर तथा आवेदित पद से संबंधित कार्य / ड्रायवर, कुक, माली, इलेक्ट्रीशियन, बढ़ई एवं प्लम्बर के कार्य के अनुभव का प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो तो संलग्न करे।
आयु सीमा
आयु – सीमा की गणना 01/01/2023 की स्थिति में
- न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
- अधिकतम आयु : 40 वर्ष
- अनु जाति / अनु जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग / PH उम्मीदवारों को छूट प्रदान किया जायेगा
आवेदन कैसे करें?
सीधी भर्ती के माध्यम से नियुक्ति करने हेतु आवेदन पत्र दिनांक 20/02/2023 की शाम 05:00 बजे तक रजिस्टर्ड डाक / स्पीड पोस्ट / कोरियर के माध्यम से निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र कार्यालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश मुंगेली छग. पिन कोड – 495334 के विभागीय पते पर भेज सकते हैं।
आवेदन के प्रारूप और अन्य जानकारी के लिए निचे दिए गये विभागीय विज्ञापन को डाउनलोड कर जरुर पढ़ लेवें।
महत्वपूर्ण लिंक
विभागीय विज्ञापन | PDF डाउनलोड |
ज्वाइन टेलीग्राम चैनल | Click Here |
District Court Mungeli Recruitment 2023 भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी विभाग द्वारा जारी किये गये notification और विज्ञापन का अच्छी तरह से अवलोकन कर लेवें। विभागीय विज्ञापन की PDF आप ऊपर दिए गये लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।